इंटरनेशनल डेस्क। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हिंसा का दौर लगातार जारी है। इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से ही मुल्क में हालात खराब हैं। इस बीच सड़कों पर भी खून बहने लगा है। पेशावर में बुधवार को जोरदार प्रदर्शन चल रहा था, जहां सुरक्षाबलों ने फायरिंग कर दी।

इसमें 4 लोगों की मौत हुई है और 27 लोग जख्मी हुए हैं। यही नहीं इमरान खान के 1000 समर्थकों को पंजाब से अरेस्ट किया गया है। इसके बाद उनके करीबी और पूर्व मंत्री शाह महमूद कुरैशी को भी गिरफ्तार किया गया है।

See also  100 कैदियों को रिहा करेगी अफगान सरकार, तालिबान के साथ शांति समझौता करने के दिए संकेत