टीआरपी डेस्क। भिलाई के रहने वाले कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन के बैंक खातों में जमा 27.5 करोड़ की फिक्स डिपॉजिट सीज कर ली गई है। साथ ही, जांच के दौरान 52 लाख कैश मिले थे, उसे भी सीज कर लिया गया है।

ईडी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि ढिल्लन ने शराब के अवैध पैसे को कर्ज के रूप में लिया और फिक्स डिपॉजिट के रूप में अपने खातों में जमा कर लिये। उसने अवैध धंधे से मिलने वाली राशि को अपने बैंक खातों में जमा करने की अनुमति देने के साथ ही अपने फर्म्स को भी इस्तेमाल करने की इजाजत दी।

ईडी की टीम जब ढिल्लन के घर पर छापा मारने गई थी, तब ड्रोन कैमरे के जरिए निगरानी की जा रही थी। ईडी ने ढिल्लन को शराब के अवैध धंधे का मुख्य बेनिफिशयरी बताया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Assistant Grade-3 Appointed In Forest Department - वन विभाग में सहायक ग्रेड-3 के 19 पदो में नियुक्ति आदेश जारी