रायपुर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अब मैदान पर उतर गई है। भाजपा हर मोर्चे पर तैयारी कर रही है। प्रदेश में लगातार नेताओं की बैठकें हो रही है। इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस माह 22 जून को छत्तीसगढ़ के दुर्ग प्रवास पर आ सकते हैं।

दरअसल गृहमंत्री भाजपा के संपर्क अभियान में हिस्सा लेने आ रहे हैं। यह कार्यक्रम 22 जून को आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री के इस दौरे को देखकर भाजपा संगठन ने भी इसकी तैयारी और तेज कर दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  विधानसभा चुनावों से पहले राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में जीत तय