Big News

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ईडी लगातार अपना शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में ईडी ने अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाले मामले में लगातार बड़े अधिकारीयों एवं ठेकेदारों को गिरफ्तार कर रही है। अरविंद सिंह किसी भी पद पर नहीं थे लेकिन वे AP त्रिपाठी के अघोषित असिस्टेंट रहे है। वहीं ED ने अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ के शराब घोटाले के मुख्य किरदार CSMCL के एमडी अरुणपति त्रिपाठी को ED ने मुंबई से गिरफ्तार कर रायपुर कोर्ट में पेश किया था। जिसके बाद आज उनके अघोषित असिस्टेंट अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार फरार चल रहे आरोपी अरविंद सिंह आज मां के निधन पर घर आये थे, इसी दौरान ED ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाले मामले में लगातार बड़े अधिकारीयों एवं ठेकेदारों को गिरफ्तार कर रही है। जानकारी के मुताबिक अरविंद सिंह किसी भी पद पर नहीं थे लेकिन वे AP त्रिपाठी के अघोषित असिस्टेंट रहे है। वहीं ED ने अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  Raipur City News: कुम्हारी ब्रिज कल से वनवे…दुर्ग-भिलाई-रायपुर का सफर कल से मुश्किल, परेशानी से बचने के लिए यहां देखें डायवर्सन प्लान

मुक्तिधाम में मां के अंतिम संस्कार में कलश में पानी लेकर चिता के जब अरविन्द सिंह फेरे ले रहे थे, तभी ईडी की टीम पहुंची और चिता में आग देने के तुरंत बाद ही ईडी दफ्तर ले गई।पिछले महीने अरविंद सिंह के ठिकानों पर ED की टीम ने कार्रवाई की थी। उन्हें पूछताछ के लिए समन भी किया गया था। अरविंद सिंह ट्रांसपोर्ट एंड डीजल डीएनडी डिपार्टमेंट में मास्टर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। अरविंद सिंह के द्वारा 1 अप्रैल 2020 को व्यवसाय करने के लिए 36 महीने अर्थात 3 वर्ष के लिए अवकाश लिया गया था। उसे 31 मार्च 2023 को ड्यूटी जॉइन करनी थी परंतु अभी तक जॉइनिंग नहीं की गई है। इसके लिए बीएसपी मैनेजमेंट ने अरविंद सिंह को नोटिस भी भेजा था।