रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को एनएसयूआई के “बात हे स्वाभिमान के हमर पहली मतदान के” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, युवाओं को महापुरुषों की जीवनी पढ़नी चाहिए, उससे आप विचारवान बनेंगे। आप एनएसयूआई के सच्चे सिपाही तभी बनेंगे, जब आप महापुरुषों के विचारों को पढ़ेंगे। सिर्फ नारा लगाने से काम नहीं चलता। युवाओं को शिक्षा पर केंद्रित रहना चाहिए। महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलना चाहिए। युवाओं को राजनीति में प्रवेश करना चाहिए। युवाओं को चुनाव में हिस्सा लेना चाहिए। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को सिर्फ नारे तक सीमित नहीं रहना चाहिए।

दरअसल, “बात हे स्वाभिमान के हमर पहली मतदान के” अभियान के तहत एनएसयूआई प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में पहली बार के मतदाताओं तक पहुंचेगा। इस कार्यक्रम में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी, विधायक विकास उपाध्याय, विधायक देवेंद्र यादव, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश ने कहा कि, भारत दुनिया का सबसे नौजवान देश है। 65 फीसदी आबादी युवाओं की है। युवा भारत के लिए स्व. राजीव गांधी ने बड़ा काम किया था। 18 साल के युवाओं को मतदान का अधिकार दिया था। राजनीति में युवाओं को अधिक अवसर मिलना चाहिए। युवाओं को अच्छी सरकार चाहिए। युवाओं के लिए अच्छी शिक्षा, अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। युवाओं के बीच स्वामी आत्मानंद स्कूल और कॉलेज की चर्चा है। सरकार अच्छी होती है तो व्यवस्थाएं अच्छी होती है। कांग्रेस भारी बहुमत से जीती तो उसमें युवाओं का बड़ा योगदान रहा। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने युवाओं को भरपूर मौका मिला। देवेंद्र यादव छत्तीसगढ़ के सबसे युवा विधायक हैं।

See also  Lok Sabha Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से, बीजेपी-कांग्रेस ने जारी किया तीन लाइन का व्हिप,संसदीय इतिहास में पहली बार होगा कुछ ऐसा…पढ़ें पूरी खबर

युवाओं को राहुल गांधी के साथ भारत को जोड़ना है
भूपेश बघेल ने कहा कि, जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चन्द्रबोष भी राजनीतिक जीवन में युवा थे। चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह ने अंग्रेजों की विरुद्ध लड़ाई, वो युवा थे। आज देश के युवाओं को नफरत के खिलाफ लड़ना है। आज युवाओं को डबल इंजन की सरकार के खिलाफ लड़ना है। आज युवाओं को देश की एकता के लिए लड़ना है। आज युवाओं को प्रेम और भाईचारा के लिए लड़ना है। आज युवाओं को वाट्सएप यूनिवर्सिटी के अफवाह के खिलाफ लड़ना है। आज युवाओं को राहुल गांधी के साथ भारत को जोड़ना है।

कका आपकी सफलता के पीछे किसका हाथ
कार्यक्रम में धमतरी की एक छात्रा ने सीएम से पूछा कि, हम सुनते हैं कि हर सफल पुरुष के पीछे महिला का हाथ होता है तो आपके जीवन में कौन महिला है। सीएम बघेल ने जवाब देते हुए कहा, मेरी सफलता में आपकी काकी का हाथ है। हमने काम बांटा हुआ है घर के काम में मैं दखल नहीं देता। बाहर के काम में काकी दखल नहीं देती। वहीं एक और छात्र ने पूछा काका आप छात्र नेता रहे हैं कोई यादगार पल हमसे साझा करना चाहेंगे। इसके जवाब में सीएम बघेल ने कहा कि, मेरी राजनीति युवक कांग्रेस से शुरू हुई है। हम पढ़ाई करते थे, स्कूल में सुविधाओं के लिए हम आंदोलन कर देते थे। एक बार हमने राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगाया था। उस समय दुर्ग जिले के कलेक्टर अजीत जोगी हुआ करते थे।

See also  New State Congress In-Charge Kumari Selja Said -इस बार और मजबूती के साथ सरकार बने यही प्राथमिकता

कोई भी काम खुशी से करो तो थकान नहीं होगी
वहीं, छात्रा देविका ने पूछा कि, सीएम काका आप 18 घंटा काम करते हैं इतनी ऊर्जा कहां से आती है। इसके जवाब में सीएम ने कहा, आप जब छोटे थे तब आप पढ़ाई के लिए जिद करते थे। किताब कॉपी ड्रेस के लिए जिद करती थी। आपकी जिद के लिए पापा मम्मी बेमन से भी बाजार जाकर आपके लिए समान लाते हैं। आप जिद करके जब कुछ मांगती हो तो पापा-मम्मी बाजार से अपने मन से लाकर देते हैं तो आपको खुशी होगी। इसलिए जो भी मन से करोगे कोई भी काम हो तो खुशी से करो तो 18 घंटा मेहनत करने पर भी थकान नहीं होगी