Heavy rain clouds and monsoon weather in Chhattisgarh
Weather will be pleasant in Chhattisgarh as monsoon activities increase across the state.

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वही मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रायपुर में हलके बदल छाए रहेंगे और बौछारे पढ़ने की संभावना है।सरगुजा संभाग में अब तक कम बारिश की वजह से सूखे जैसी स्थिति बनी हुई थी लेकिन यहां पहले से स्थिति में सुधार हुआ है।

बता दें कि प्रदेश में 1 जून से 29 जुलाई तक 496 मिलीलीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 11 फीसदी कम है। जबकि सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर जिले में 1012.1 मिलीलीटर बारिश हुई है जो वहां की औसत बारिश से 61 फीसदी ज्यादा है। राजधानी रायपुर में 637.6 मिलीलीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। जो सामान्य से 26 फीसदी ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 3 से 4 दिनों में भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी और वर्षा की स्थिति में सुधार होगा।

See also  CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

दो सिस्टम की सक्रियता से बारिश

पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी व इससे लगे हुए ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो कि समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई पर फैला हुआ है। वहीं, एक मानसून द्रोणिका अमृतसर, लुधियाना, बरेली, पटना, बाकुरा होते हुए निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र के बाद दक्षिण पश्चिम होते हुए पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है।