महादेव की कृपा से अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता - पंकज त्रिपाठी

मुंबई। अक्षय कुमार के भारतीय नागरिकता के की खबर को लेकर फैंस का इंतजार ख़त्म हुआ। बॉलवुड के खिलाडी कुमार को भारत की नागरिकता मिल गई है। इससे एक और फैंस में खुशी की लहार है तो वही ओएमजी 2 में अक्षय के को स्टार पंकज त्रिपाठी ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा – “महादेव की कृपा है, फिल्म रिलीज होकर हिट हो गई और तुम्हारा पेपर वर्क भी कम्प्लीट हो गया, यह बहुत अच्छी बात है बढ़िया संकेत हैं बहुत अच्छा है” ।

आपको बता दे, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के लिए यह साल 2023 काफी लकी रहा। एक्टर की कई फिल्में रिलीज हुई जिसमे से फिल्मे फ्लॉप नहीं हुई, तो बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई जरूर कर गई। अक्षय ने 77वां स्वतंत्रता दिवस भी खूब धूमधाम से मनाया, वो इसलिए क्योंकि उनके लिए एक नहीं बल्कि दो-दो खुशियां उन्हें एक साथ मिलीं। पहली तो ये कि उनकी फिल्म OMG 2 ने पांच दिनों में 73.67 करोड़ करने में कामयाब रही और दूसरा खुशी का मौका एक्टर के लिए यह रहा कि अक्षय को भारत की नागरिकता मिल गई।

See also  Nitin Gadkari की बायोपिक का ऐलान, जानिए कौन निभाएगा केंद्रीय मंत्री के संघर्ष की कहानी का किरदार

पंकज त्रिपाठी ने दी बधाई

अक्षय के भारतीय नागरिकता के मिलने की खबर को लेकर उनके को-स्टार पंकज त्रिपाठी भी बहुत खुश हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा- “महादेव की कृपा है, ओएमजी 2 फिल्म रिलीज होकर हिट हो गई और तुम्हारा पेपर वर्क भी कम्प्लीट हुआ यह बहुत अच्छी बात है। बढ़िया संकेत हैं बहुत अच्छा है”. इसी के साथ OMG 2 के डायरेक्टर भी अक्षय के लिए बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा- “कब क्या हो जाए कुछ कहा नाह जा सकता। अक्षय जी को भारतीय नागरिकता मिली, वह भी स्वतंत्रता दिवस पर, कोई संयोग नहीं है, लेकिन किसी न किसी तरह ऊपर से आशीर्वाद आपको मिला है। फिल्म में आप शंकर भगवान हैं और सब आप पर प्यार बरसा रहे हैं”।

एक पुराने इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने बताया था कि “भारत मेरे लिए सबकुछ है। मैंने जो भी कमाया है, यहा रहकर कमाया है और मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं। मुझे खराब लगता है जब लोग मेरी नागरिकता पर सवाल खड़े करते हैं वह किसी भी बारे में कुछ नहीं जानते, लोग तरह-तरह की बाते बनाते है। मुझे सबसे ज्यादा खराब तब लगता है जब लोग मुझे कैनेडियन कुमार कहकर बुलाते हैं”।

See also  India - Bangladesh : टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, जाने कौन कौन खिलाड़ी शामिल ?

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म OMG 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म ऑडियन्स को बहुत अच्छा मैसेज देती है। फिल्म ने पांच दिनों में टोटल 73.67 करोड़ की कमाई कर ली है। अक्षय की मूवी को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट दिया है। जिसका मूवी के कलेक्शन पर असर साफ दिखता है। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।