रायपुर। एक दिन पहले अम्बिकापुर में बड़े ही धूमधाम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा के युवाओं के साथ अपना जन्मदिन मनाया। हॉकी स्टेडियम, अंबिकापुर में आयोजित भेंट मुलाकात के दौरान इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

बता दें जन्मदिन का केक मिलेट रागी से बना हुआ था। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए मिलेट मिशन के तहत किसानों को इन फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस हेतु किसानो को उन्नत किस्म की बीज के साथ अन्य सहायता दी जा रही है। जिससे किसानों को मंडी में रागी की काफी अच्छी कीमत मिल रही है साथ ही इसकी खेती करना भी कठिन नहीं है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रा

See also  भूपेश बघेल को किसानों की फिक्र: छत्तीसगढ़ में बनेगा सिंचाई विकास प्राधिकरण