नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी रक्षाबंधन के त्योहार पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले पर जाएंगी। इसके लिए अभिनेत्री व सपा की सांसद जया बच्चन ने उन्हें आमंत्रित किया था। दरअसल, इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिये बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुंबई जा रही हैं और इस दिन ही रक्षाबंधन का त्योहार भी है।

सूत्रों के अनुसार, इस दिन मुंबई में अभिनेता अमिताभ बच्चन को सीएम ममता राखी बांध सकती हैं। मुंबई पहुंचते ही एयरपोर्ट से सीधे मुख्यमंत्री जुहू स्थित अमिताभ बच्चन के निवास स्थान ‘जलसा’ में जा सकती हैं। उल्लेखनीय है कि पिछली बार फिल्म फेस्टिवल में अमिताभ बच्चन बतौर मुख्य अतिथि आये थे और उनके साथ जया बच्चन भी थीं। बताया जा रहा है कि जया के आमंत्रण पर ही सीएम जलसा में जाएंगी। मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक पूर्व निर्धारित है। 31 अगस्त और 1 सितम्बर को लगातार दो दिनों तक बैठक चलेगी। पहले दिन यानी 31 तारीख को डिनर और बैठक बुलाई गई है।

See also  School College Reopening Update : राज्यों में 1 जुलाई से खुल सकते है स्कूल और कालेज!