नई दिल्ली। एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला आज यानी रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय टाइमिंग के मुताबिक दोपहर 3 बजे से इसकी शुरुआत होगी। इससे पहले टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा। यहां भारत के पास 5 साल का खिताबी सूख खत्म करने का मौका होगा, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका अपने खिताब का बचाव करना चाहेगी। दोनों टीमें एशिया कप के वनडे फॉर्मेट के फाइनल में 8वीं बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले खेले गए 7 फाइनल में से 4 भारत ने जीते, जबकि 3 में श्रीलंका को सफलता मिली।

भारत के प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका के प्लेइंग-11
दसुन शनाका (कप्तान),​​​​​ पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुशन हेमंथा, दुनिथ वेल्लालागे, मथीश पथिराना और प्रमोद मदुशन।

See also  IND vs SL T20 : क्लीन स्वीप की नियत से धर्मशाला में उतरेगी टीम इंडिया, ईशान किशन हुए टीम से बाहर