टीआरपी डेस्क। संसद का विशेष सत्र सोमवार, 18 सितंबर से शुरू हुआ है। इस विशेष सत्र के बीच सोमवार को पीएम मोदी ने शाम के 6.30 बजे कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई और कैबिनेट की इस बैठक में महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह बिल कल 19 सितंबर या 20 सितंबर को नई संसद में पेश किया जाएगा।

नई संसद में यह पहला बिल पेश होगा और बिल पारित होने के बाद नई संसद का पहला कानून होगा। सूत्रों के मुताबिक, मोदी कैबिनेट ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को अपनी मंजूरी दी है।

See also  Ganga Dussehra 2024: पटना में हुआ बड़ा हादसा, गंगा नदी में पलटी नाव, 6 लापता