रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।चुनाव आयोग सचिव को भेजी गई 37 स्टार प्रचारकों की सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, अतिशी, सौरभ भारद्वाज ,हरभजन सिंह जैसे नेताओं के साथ वर्तमान में जेल में निरुद्ध दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम भी शामिल किया गया है।

बता दें कि 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए चुनाव 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में होंगे। वोटों की गिनती चार अन्य राज्यों के साथ 3 दिसंबर को होगी।

See also  अहमदाबाद सीरियल ब्‍लास्‍ट मामले में फैसला आज, एक घंटे में 21 धमाकों से दहल गया था शहर