Vinayk

चित्रकोट: भाजपा ने बस्तर जिले की चित्रकोट विधानसभा से नए चेहरे विनायक गोयल को अपना प्रत्याशी बनाया हैं। विनायक गोयल पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

विनायक गोयल की उम्र 46 वर्ष है। उनके पिता का नाम मंगलू गोयल है। वे पुजारी पारा धरमाउर कुमरावंड तहसील तोकापाल जिला बस्तर के रहने वाले हैं। उनका व्यवसाय कृषि के अलावा अनाज का व्यापार हैं। उनके पिता मंगलौर गोयल ग्राम पंचायत टेकामेटा के सरपंच रहे हैं। विनायक गोयल खुद भी ग्राम पंचायत टेकामेटा के कई बार सरपंच रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी ग्राम पंचायत की सचिव है।

विनायक गोयल का विवाह उर्मिला गोयल के साथ हुआ है। उनके पुत्री का नाम नेहा गोयल है। उनके दो पुत्र वियोम गोयल व ओम गोयल हैं। उनकी पत्नी वर्तमान में ग्राम पंचायत टेकामेटा से सरपंच है। विनायक गोयल सरपंच रहने के अलावा जनपद पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य भी रहे हैं। वर्तमान में वे भाजपा मंडल के अध्यक्ष हैं।

See also  अब आकाश से रहेगी दुश्मनों पर नजर, इसरो मिलिटरी सर्विलांस में मदद के लिए लॉन्च करेगा 3 सैटलाइट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू