Manish

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोड़खाम्ही पहुंचे, जहां पर लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू के पक्ष में मतदान करने अपील करते हुए नजर आए। मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के बीच लोरमी विधानसभा से JCCJ पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज मनीष त्रिपाठी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

बता दें कि इससे लोरमी विधानसभा का समीकरण बिगड़ते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान सीएम बघेल भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में 1 किलो राशन देने की बात कहते हुए भाजपा 3600 करोड़ रुपए राशन का घोटाला किया।

वहीं इस बीच सीएम बघेल ने कहा, कांग्रेस पार्टी जो घोषणा करती है उस पर अमल भी करती है। बीजेपी के लोग केवल झूठ की राजनीति करते हैं। पहले तो भाजपा किसानों का कर्ज माफ नहीं करते हैं। जब हम कर्ज माफ हम कर रहे हैं, तब उनके पेट में दर्द हो रहा है। ऐसा कोई सगा नहीं जिसे रमन ने ठगा नहीं। वहीं लोरमी विधानसभा के लोगों को सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा, वोटकटवा लोगों से सावधान रहना है। वे नहीं चाहते लोरमी का विकास हो। सीएम बघेल ने यह भी कहा, मुझे खाली हांथ नई भेजना, यही अपेक्षा लोरमी विधानसभा के लोगों से है।

See also  ब्रेकिंग: रायगढ़ में 4 जशपुर में 1 कोरोना पाजिटिव की पुष्टि, 115 पहुंची संक्रमितों की संख्या

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।