कका-भतीजे की लड़ाई अब त्रिकोणीय मुकाबले के मोड़ में पहुंची

हैट्रिक को बेताब कका, पाटन में भतीजा और जोगी बने राह का कांटा

रायपुर। दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री कका व सांसद भतीजे की आमने-सामने की लड़ाई अब त्रिकोणीय मुकाबले के मोड़ में पहुंच गई है। कारण इसमें तड़का देने कूदे है जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जोगी (जेसीसीजे) के सुप्रीमो अमित जोगी ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

प्रदेश की सबसे हॉट सीट की चर्चा हर जगह है पर स्थानीय जनता असमंजस में है कि कका को चुनें या भतीजे को? वहीं, अमित जोगी के यहां से मैदान में उतरने की चर्चा तो खूब है पर उनकी पार्टी की सरकार बनाने की लड़ाई में असरदार भूमिका न होने से जनता में विशेष दिलचस्पी नहीं।

प्रदेश की सबसे हॉट सीट की चर्चा हर जगह है पर स्थानीय जनता असमंजस में है कि कका को चुनें या भतीजे को? असमंजस यह कि कका जीते तो सरकार बनने पर मुख्यमंत्री बनेंगे पर भतीजे तो क्या होगा ?

See also  देशवासी सोशल मीडिया में इसरो का बढ़ा रहे हौसला, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर ये कहा

वहीं, अमित जोगी के यहां से मैदान में उतरने की चर्चा तो खूब है पर उनकी पार्टी की सरकार बनाने की लड़ाई में असरदार भूमिका न होने से जनता में विशेष दिलचस्पी नहीं।

पाटन सीट से सीएम भूपेश बघेल के सामने भाजपा के टिकट पर दुर्ग के सांसद विजय बघेल हैं। विजय रिश्ते में भूपेश के भतीजे हैं। दो दिन पहले पत्रकारों ने भूपेश से जब यह पूछा कि कका-भतीजे में भारी कौन? इस पर उनका जवाब था, रिश्ते में तो हम बाप लगते हैं… यह जवाब इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। दोनों यहां से चौथी बार आमने-सामने हैं।

इससे पहले हुए तीन मुकाबलों में दो बार भूपेश बघेल और एक बार विजय बघेल जीत चुके हैं। भूपेश पहली बार वर्ष 1993 में इसी सीट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद से लगातार यहीं से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। इस बार वह यहां से सातवीं बार मैदान में हैं।

See also  CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में सर्दी और कड़ाके की ठंड, सरगुजा संभाग में पारा इतना लुढ़का, जमें जिलेवार तापमान

भतीजा दे रहा टक्कर
पाटन के जागरूक और जिम्मेदार किसान नरेश पटेल का मानना हैं कि भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल कका को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उनके अनुसार, सीएम की ओर से की गईं तमाम घोषणाओं पर अमल न होने से यह स्थिति बनी है।

यह पूछने पर कि अमित जोगी के पाटन से चुनाव को कितना प्रभावित करेंगे तो उनका कहना था, क्षेत्र में वह न कभी सक्रिय रहे और न ही उनकी पार्टी का कोई एजेंडा है। ऐसे में वह अधिक से अधिक सतनामी समाज के वोट ही अपने पाले में ला सकेंगे।

कांग्रेस के मुरीद

पाटन कस्बे के मुख्यमार्ग में चाय की दुकान पर चल रही चुनावी चर्चा में शामिल चाय की चुस्कांकी के साथ कांग्रेस की शान में कसीदे पढ़ ते दिखाई दिए। यह पूछने पर कि भ्रष्टाचार, घोटालों से घिरी सरकार कितनी चलेगी?

उनका कहना था, यह सब भाजपा की देन है। हालांकि, अमित जोगी के जिक्र पर वह थोड़े चिंतित होते हैं। कहा, क्षेत्र में सतनामी समाज का अधिकतर वोट कांग्रेस के पाले में रहता है। अमित यदि एकतरफा वोट बटोर ले गए तो किसका खेल बिगड़ेगा, इसका अंदाजा नहीं लगा सकते।

See also  रविशंकर विश्वविद्यालय में वार्षिक परीक्षाएं मार्च से , दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे छात्र

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू