तिरुवनंतपुरम। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कंगारू टीम इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

जायसवाल का अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल ने 24 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह तेज गति से रन बना रहे हैं और अपनी टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। पावरप्ले में ही उन्होंने अपना अर्धशतक कर लिया है और आसानी से इस मैच में शतक बना सकते हैं।

यशस्वी अर्धशतक लगाकर आउट

77 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। यशस्वी जायसवाल 25 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नाथन एलिस ने उन्हें एडम जैम्पा के हाथों कैच कराया। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। अब ईशान किशन के साथ ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर 81/1 है।

See also  रामजन्म भूमि पर हमला कर सकता है जैश,खुफिया एजेंसियों का अलर्ट

ईशान और ऋतुराज के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं और भारत को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 147/1 है।

भारत का स्कोर 150 रन के पार

भारत का स्कोर एक विकेट पर 150 रन के पार जा चुका है। ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ बेहतरीन साझेदारी कर चुके हैं। टीम इंडिया के लिए 200 से ज्यादा का स्कोर बेहद आसान दिख रहा है।

ईशान किशन का अर्धशतक
ईशान किशन ने 29 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक तीन चौके और चार छक्के लगाए हैं। टी20 में यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। किशन ने पिछले टी20 में भी अर्धशतकीय पारी खेली थी।

भारत का दूसरा विकेट गिरा

164 रन पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। ईशान किशन 32 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और तीन चौके लगाए। अब गायकवाड़ के साथ सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 173/2 है।

See also  PM Modi: जापान में चंद्रयान-5 पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, ISRO और JAXA साथ करेंगे काम

ऋतुराज गायकवाड़ का अर्धशतक

ऋतुराज गायकवाड़ ने 39 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने पूरे मैच में एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की है और टीम को अच्छे स्कोर तक ले आए हैं।

सूर्यकुमार आउट
सूर्यकुमार यादव 10 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नाथन एलिस ने उन्हें मार्कस स्टोइनिस के हाथों कैच कराया। अब रिंकू सिंह और ऋतुराज क्रीज पर हैं।

भारत का स्कोर 200 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। ऋतुराज गायकवाड़ के साथ रिंकू सिंह क्रीज पर हैं। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 215/3 है।

भारत का चौथा विकेट गिरा

221 रन पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। ऋतुराज गायकवाड़ 43 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। नाथन एलिस ने उन्हें टिम डेविड के हाथों कैच कराया। अब रिंकू सिंह और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।

See also  बारिश के चलते पाकिस्तान-श्रीलंका मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर