नई दिल्ली। तिहाड़ में अब एकसाथ 4 कैदियों को फांसी दी जा सकेगी। अभी तक यहां फांसी

के लिए एक ही तख्त था, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाकर 4 कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी ने

इस काम को पूरा किया। फांसी के तीनों नए हैंगर भी उसी जेल नंबर-3 में तैयार किए गए हैं,

जहां पहले से एक तख्त है। अब तिहाड़ देश की पहली ऐसा जेल हो गई है, जहां एक साथ

चार तख्त फांसी के लिए तैयार हैं।

 

तिहाड़ जेल के सूत्रों ने बताया कि इस काम को पूरा करने के लिए जेल के अंदर जेसीबी मशीन भी

लाई गई थी, क्योंकि तीन नए फांसी के तख्ते तैयार करने के लिए यह भी जरूरी होता है कि

उनके नीचे एक टनल भी बनाई जाए। इसी टनल के माध्यम से फांसी के बाद मृत कैदी को

बाहर निकाला जाता है। तीन नए फांसी के तख्तों के साथ ही पुराने तख्ते को भी बदल

See also  सीएम ने कसा तंज- आपकी ED हमारे ED को नहीं रोक पाएगी साहेब !

दिया गया है।

फांसी पर अभी आना है अंतिम फैसला

जेल सूत्रों का कहना है कि फांसी के तीन तख्ते यहां निर्भया गैंगरेप के लिए बंद चार कैदियों को

फांसी देने के लिए तैयार कराए गए हैं। इन चारों के मामलों की स्टेटस रिपोर्ट जेल प्रशासन कोर्ट

खुलने पर देगा। कोर्ट 6 जनवरी को खुल रही हैं। तमाम कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही

इनकी फांसी पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।