महासमुंद। छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शहरों में वाहनों की सघन जाच की जा रही है। वहीं अंतरराज्यीय सीमाओं में पुलिस की टीम तैनात है जो चेकिंग पाइंट बनाकर वाहनों की जांच कर रही है। वाहन चेकिंग के दौरान महासमुंद के सिंघोड़ा पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोपी को पकड़ने में बड़ी कामयाबी मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान NH 53 पर रेहटीखोल में एक कार से 50 लाख का 100 किलो गांजा जब्त किया गया है। कार में सवार एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं एक फरार है। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे थे. जो कि सतना मध्यप्रदेश की तरफ जा रहे थे. आरोपी विनोद सिंह सतना मध्य प्रदेश का रहने वाला है. मामले में पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

See also  Independence Day Special : छत्तीसगढ़ के इस गांव में जन्मे थे 22 फ्रीडम फाइटर्स, इन्हे कहा जाता था प्रदेश का तेज-तर्रार नेता