मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचेंगे कोरिया

रायपुर। विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कोरिया पहुंचेंगे। कोरिया जिले में जिला प्रशासन द्वारा 01 व 02 फरवरी को झुमका जल महोत्सव का आयोजन किया गया है। सीएम विष्णु देव साय इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर लगभग 74 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें लगभग 58 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 16 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

झुमका जल महोत्सव में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत, बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

इसी प्रकार झुमका जल महोत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया रेणुका सिंह, जनपद अध्यक्ष बैकुंठपुर सौभाग्यवती सिंह, जनपद अध्यक्ष सोनहत लल्ली सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बैकुंठपुर नविता शिवहरे, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शिवपुर-चरचा लालमुनि यादव, ग्राम पंचायत ओड़गी की सरपंच बाबी अगरिया भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

See also  बड़ी कार्रवाई: गृह विभाग की बैठक के पहले महिला संबंधी अपराधों की विवेचना में लापरवाही बरतने पर एसडीओपी और थाना प्रभारी

झुमका जल महोत्सव का समापन 2 फरवरी को पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में होगा।