टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश के हरदा शहर में मंगलवार को एक पटाखा कारखाने में भीषण आगजनी का मामला सामने आया है। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और 60 घायल हो गए।

वहीं खबर आ रही है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं घायलों के बेहतर इलाज के लिए सीएम ने तत्काल निर्देश दिए हैं।

इंदौर, भोपाल के अस्पतालों और राज्य की राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को आपात स्थिति के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। आग पर काबू पाने के लिए इंदौर और भोपाल से भी दमकल गाड़ियां भेजी गईं हैं। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घटना के संबंध में एक बैठक भी बुलाई है.

मकानों और दुकानों के कांच टूटे

इन धमाकों की आवाज इतनी जोरदार थी कि शहर में दूर-दूर तक मकानों और दुकानों में लगे कांच टूट गए। धमाके के झटके आसपास के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा इलाके में भी महसूस किए गए। एक पल को लोगों को ऐसा लगा कि ये भूकंप का झटका है।

See also  CBSE Board Exam : 10th, 12th बोर्ड परीक्षा 2024 के इन पेपरों की तारीखों में हुआ बदलाव

प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच कर राहत और बचाव के कार्य में जुट गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।