योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह

रायपुर। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों महतारी वंदन योजना का वर्चुअल शुभारंभ होगा। छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मोदी की गारंटी के अंतर्गत राज्य सरकार 100 दिनों के भीतर ही महतारी वंदन योजना का शुभारंभ करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के साइंस कालेज मैदान में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

राज्य के 146 विकासखंडों, जिला मुख्यालयों तथा नगरीय निकायों में एक साथ हितग्राहियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि का अंतरण किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी तथा महिला बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने योजना के शुभारंभ को लेकर विस्तार से जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में दी है। महिला बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि 10 मार्च को लगभग 70 लाख विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना का पैसा डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में डाला जाएगा।

See also  INDIA Alliance Meet: ममता बनर्जी के बाद नीतीश कुमार और अखिलेश यादव ने भी किया इंडिया गठबंधन की बैठक से किनारा, करारी हार के बाद हासिए पर आई कांग्रेस

इस योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वे अब अपनी छोटी छोटी जरूरतों को आसानी से पूरा कर लेगी और इसके लिए उन्हें किसी से कुछ मांगने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक और गारेंटी पूरी करने जा रही है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने योजना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार किसान ,गरीब,आम जनता, महिलाओं, युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मोदी की गारंटी के अंतर्गत राज्य सरकार 100 दिनों के भीतर ही अपना एक और वायदा पूरा करने जा रही है। उन्होंने कहा कि श्री विष्णुदेव साय की सरकार पूरी तरह से समर्पित होकर आम जनता के हित में काम कर रही है। चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 10 मार्च को वर्चुअल माध्यम से दोपहर 2 बजे महतारी वंदन योजना शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और योजना की लाभांवित हितग्राहियों को संबोधित करते हुए पहले चरण की राशि का अंतरण करेंगे।

See also  जरा बच के… आप ऐसे भी हो सकते हैं ठगी का शिकार, KYC अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगों ने इस तरह लगाया चूना

उन्होंने कहा कि यह योजना एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है और हितग्राहियों के पात्र होने के साथ ही चरण दर चरण राशि भुगतान की प्रक्रिया भी जारी रहेगी।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा है महतारी वंदन योजना का प्रमुख उद्देश्य गौरतलब है कि सशक्त, समृद्ध महिला नारी अंतर्गत प्रदेश में महतारी वंदन योजना को लागू करने की घोषणा की गयी थी।

समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने, लिंग विभेद,असमानता को समाप्त करने तथा सम्मानजनक स्थान प्रदान करने, सकारात्मक सोच विकसित करने एवं महिलाओं में आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्दे श्य से महतारी वन्दन योजना लागू की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत प्रतिमाह पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि डी.बी.टी. के रूप में उनके बैंक खाते में प्रदाय की जाएगी।

70 लाख 12 हजार 800 पात्र आवेदकों को पहले चरण में 655 करोड़ 57 लाख रूपए की राशि का होगा अंतरण योजना के अंतर्गत हितग्राहियों से ऑफलाईन आवेदन प्राप्त करने तथा अपलोड किए जाने हेतु प्रत्येक आगनवाड़ी केन्द्र, ग्राम/वार्ड प्रभारी, पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी के 68 हजार 836 से अधिक यूजर आईडी तैयार किए गए, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

See also  महतारी वंदन योजना को लेकर सियासत हुई तेज

आवेदकों से ऑफलाईन आवेदन लिए जाने की प्रक्रिया भी 5 फरवरी 2024 को प्रारंभ की गयी एवं 20 फरवरी 2024 तक आवेदन प्राप्त कर रिकॉर्ड 15 दिन की अवधि में सभी 70 लाख आवेदन की पोर्टल में ऑनलाईन अपलोड भी कर दिया गया, यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है कि इतनी कम अवधि में इतने अधिक आवेदन प्राप्त कर अपलोड किए गए। 10 मार्च को योजना के अंतर्गत 70 लाख 12 हजार 800 पात्र आवेदकों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा योजना के पहले चरण में 655 करोड़ 57 लाख रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाएगी।