भोपाल। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की धमकी भरा पत्र और संदिग्ध रसायन मिलने का मामला सामने आया है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का आरोप है कि उन्हें जान का खतरा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रसायन सहित पूरा लिफाफा कब्जे में ले लिया है।

सोमवार देर रात को एफएसएल की टीम भी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के घर पर पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक लिफाफे में जो रसायन मिला है, वह संदिग्ध है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के मुताबिक लिफाफे में एक चिट्ठी थी, जो उर्दू में लिखी हुई थी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का फोटो बना है। जिस पर क्रॉस बना हुआ है।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि इससे पहले भी मुझे कई धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं, जिसकी शिकायत मैंने पुलिस से की है, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

See also  छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में पुत्र की मौत, पिता की हालत गम्भीर, पिकअप की टक्कर ने छीनी जिंदगी

 

उर्दू में लिखी चिट्ठी:

 

सूत्रों के मुताबिक लिफाफे में उर्दू में लिखी जो चिट्ठी मिली है, उसमें गृह मंत्री अमित शाह और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो भी है। उसमें मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद व अन्य आतंकियों के फोटो भी बने हुए हैं। डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि अक्टूबर माह में एक लिफाफा उनको मिला था, वह घर में पड़ा रहा था। जिसको खोला गया तो उसमें एक पत्र मिला है। साथ ही एक मार्कशीट, प्रोविडेंट फंड का एक कार्ड भी लिफाफे में था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।