स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के 17वें सीजन का 17वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

बता दें आईपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल में गुजरात की टीम पांचवें स्थान पर है, जबकि पंजाब की टीम सातवें स्थान पर है। मेजबान गुजरात टाइटन्स की निगाहें सीजन में तीसरी जीत दर्ज करने पर होंगी, जबकि पंजाब किंग्स दूसरी जीत की तलाश में है।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), बी साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, शाहरुख खान/विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहित शर्मा।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, हरप्रीत बराड़, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  प्रतिद्वंद्वियों पर झूठे मामले दर्ज करना कायरता की निशानी: सिसोदिया