सिंहदेव
सिंहदेव

टीएस सिंह देव ने कहा इस बार कोई गड़बड़ नहीं होगी

अंबिकापुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने चुनाव प्रचार के दौरान जो गलती पहले हो गई, उसे दोबारा नहीं दोहराएंगे। इस बार सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे है और 8 सीटों पर जीत के करीब है। लोकसभा चुनाव बेहद करीब है। प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होने हैं। वहीं, 4 जून को मतगणना होगी। बता दें कि प्रदेश में पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होना है। इसी बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव का बड़ा बयान सामने आया है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि इस बार 8 सीटों पर कांग्रेस मुकाबले में है और जीत सकती है। वहीं, 3 सीटों पर फाइट टफ है। मैं सच कहता हूं इसलिए मुझे मार पड़ती है। मगर ये स्वीकारना पड़ेगा कि बड़े नेताओं में तालमेल की कमी थी, जिसके कारण परोसी हुई थाली हमसे छीन गई। मगर, इस बार हम वो गलती नहीं करना चाहते इसलिए एक बूथ की जिम्मेदारी उठाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी जा रही है, ताकी कोइ गड़बड़ न हो।

See also  सिंहदेव ने हसदेव में पेड़ों की कटाई के खिलाफ जारी अनशन कराया खत्म, कहा - नई खदानें नहीं खुलेंगी और जंगल रहेगा सुरक्षित

चुनावी समर में उतरे टीएस सिंह देव ने कहा कि ये लड़ाई विचारों की लड़ाई है वो कांग्रेस पूरे दमखम से चुनाव लड़ रही है। मोदी VS टीएस चुनाव नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई है। वहीं, महंत के बयान को लेकर टीएस बाबा ने कहा कि महंत मजाकिया लहजे में बात कहते हैं, उसका गलत अर्थ निकाला जाता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर