सुकमा। छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित इलाके सुकमा से लगे ओडिशा बॉर्डर पर सर्चिंग पर निकली ओडि़शा पुलिस पार्टी की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अभी तक किसी भी प्रकार की अप्रिय दुर्घटना की खबर नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात से मुठभेड़ रूक-रूककर जारी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस्तर संभाग के दक्षिणी इलाके सुकमा से लगे सीमावर्ती राज्य ओडिशा के मलकानगिरी जिले के बोंडा घाटी इलाके में पुलिस की टीम सर्चिंग पर निकली थी। इस टीम को स्वयं जिले के एसपी लीड कर रहे थे। बुधवार रात से चल रही ये मुठभेड़ रूक-रूककर अभी तक जारी है।

इस संबंध में सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि उक्त मुठभेड़ में सुकमा पुलिस-फोर्स शामिल नहीं है। ओडिशा राज्य की घटना होने से वहां की पुलिस इसमें शामिल होगी। पूरी वस्तुस्थिति की जानकारी ओडिशा पुलिस से ही मिल पाएगी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  सामरी विधानसभा : बीजेपी से उधेश्वरी पैकरा और कांग्रेस से विजय पैकरा में होगा मुकाबला

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।