अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी ऐपल ने हटाया यह एप्लीकेशन, मानवाधिकार नीति का दिया हवाला

टेक डेस्क। एपल अपने ग्राहकों के लिए Pay Later सर्विस को हमेशा के लिए बंद करने जा रहा है। मालूम हो कि कंपनी ने इस सर्विस को एक साल पहले पेश किया था। एपल यूजर्स अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए एपल पे के साथ इंस्टॉलमेंट लोन एक्सेस कर सकते हैं।

9to5Mac की एक लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो इस सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। कंपनी ने आधिकारिक रूप से इस सर्विस को बंद करने का एलान कर दिया है।

दरअसल, एपल पे लेटर सर्विस बीते साल अक्टूबर में अमेरिका में लॉन्च हुई थी। यह सर्विस अपने यूजर्स को उनकी पेमेंट चार बराबर हिस्से में पे करने की सुविधा देती थी। यह सर्विस 75-100 डॉलर की खरीदारी के लिए काम करती थी।

एपल सपोर्ट डॉक्यूमेंट की मानें तो कंपनी ने पे लेटर सर्विस के तहत नई लोन ऑफरिंग को बंद कर दिया है। हालांकि, पिछले पुराने एपल पे लेटर लोन पर कंपनी के इस फैसले का कोई असर नहीं पड़ेगा।

See also  जल्द लॉन्च होने वाली है Tata Punch EV, जानें इसमें क्या होगा खास

कंपनी का कहना है कि इस साल के आखिर में ग्लोबल यूजर्स अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ इंस्टॉलमेंट लोन पा सकते हैं। ऐसा एपल पे को चेक आउट करने के साथ किया जा सकता है।

नए ग्लोबल इंस्टॉलमेंट लोन ऑफरिंग के साथ अमेरिका में रहने वाले यूजर्स के लिए एपल पे लेटर सर्विस बंद हो जाएगी। बता दें कि भारत में रहने वाले एपल यूजर्स पर कंपनी के इस फैसले का कोई असर नहीं होगा। दरअसल एपल की यह सर्विस भारत में पहले से ही मौजूद ही नहीं थी। यह सर्विस को केवल अमेरिका में रहने वाले यूजर्स के लिए शुरू किया गया था।