नेशनल डेस्क। वंदे भारत एक्सप्रेस में एक घटना सामने आई है, जिसमें भोपाल से आगरा की यात्रा कर रहे यात्री ने जब खाने का आर्डर किया तो उसे खाने में ‘कॉकरोच’ पाया। इस घटना की फोटो यात्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की जिसके बाद इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने शख्स से माफी मांगी।

दरअसल, एक एक्स यूजर विदित वार्ष्णेय ने गुस्से में शिकायत पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि उनके चाचा और चाची को वंदे भारत एक्सप्रेस में खाना परोसा गया जिसमें उन्हें ‘कॉकरोच’ मिला। उसने बताया कि 18-06-24 को, मेरे चाचा और चाची वंदे भारत में भोपाल से आगरा की यात्रा कर रहे थे। इस दौरान खाने का आर्डर किया तो भोजन खाने लगे तो उसमें ‘कॉकरोच’ मिला। शिकायतकर्ता का कहना है कि कृपया विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और सुनिश्चित करें कि ऐसा दोबारा न हो

शिकायतकर्ता विदित द्वारा पोस्ट साझा करने के दो दिन बाद, इस मामले पर आईआरसीटीसी ने एक बयान जारी करते हुए माफी मांगी कहा कि उन्होंने घटना को गंभीरता से लिया है और सेवा प्रदाता पर उचित जुर्माना भी लगाया गया है। साथ ही उत्पादन और लॉजिस्टिक्स की निगरानी को भी तेज कर दिया है।

See also  Indian Railways : आज से शुरू हुईं 392 Festival Special Trains में से 34 ट्रेनें रायपुर से गुजरेंगी

आईआरसीटीसी ने कहा, “सर, आपके यात्रा अनुभव के लिए हम क्षमा चाहते हैं। मामले को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित सेवा प्रदाता पर उचित जुर्माना लगाया गया है। हमने उत्पादन और लॉजिस्टिक्स निगरानी भी तेज कर दी है। ”