Sam Pitroda: राहुल गांधी के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद गांधी परिवार के करीबी नेता सैम पित्रोदा की फिर कांग्रेस में वापसी हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सैम पित्रोदा को फिर से ओवरसीज कांग्रेस का प्रमुख नियुक्त किया है। बता दें कि पित्रोदा ने लोकसभा चुनाव के दौरान विरासत टैक्स और नस्लीय की गई टिप्पणी के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

किस बात को लेकर कांग्रेस ने कर लिया था किनारा

बता दें लोकसभा चुनाव के दौरान इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भारत के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों की विवादित रूप से तुलना करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में पित्रोदा पूर्वी भारत के लोगों की तुलना चीनी और दक्षिण भारत के लोगों की तुलना अफ्रीकी लोगों से करते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद उनके बयान को लेकर कांग्रेस को किरकिरी का सामना करना पड़ा था। हालांकि पार्टी ने पित्रौदा के बयान से किनारा कर लिया है।

See also  UP Elections 2022 : कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र 'उन्नति विधान' किया जारी, 10 दिन के अंदर कर्ज माफी का वादा

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी के नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है, कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।