ओडि़शा से लाया जा रहा था, पूछताछ जारी

बरमकेला। रायगढ़ पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटकों से लदी एक चार पहिया वाहन पकड़ा है। गाड़ी से पुलिस ने 700 डेटोनेटर, 7 बोरी अमोनियम नाइट्रेट और 1 बंडल सेफ्टीवायर को बरामद किया है।

पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ड्राइवर सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है। सरिया टीआई आशीष वासनिक के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडि़शा से चार पहिया वाहन में भारी मात्रा में विस्फोटक भरकर लाया जा रहा है।

सूचना के बाद ओडिशा की सीमा से लगा हुए ग्राम कंचनपुर में पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी पकड़ा। पुलिस ने गाड़ी मे भारी मात्रा में मौजूद विस्फोटकों को बरामद कर लिया है।

वहीं ओडि़शा के रहने वाले सुरेश तांडी और ईश्वर नायक नाम के दो शख्स को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि आरोपी विस्फोटकों को लेकर कहां जा रहे थे।

See also  खतरा अभी टला नहीं है, कोविड गाइडलाइन का करते रहें पालन, रायपुर कलेक्टर की आम लोगों से अपील

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।