भारतीय पर्यटक नेपाल के दमन स्थित रिसॉर्ट में ठहरे थे

काठमांडू/नई दिल्ली। नेपाल के एक रिसॉर्ट में केरल के 8 पर्यटक एक ही कमरे में मृत मिले, गैस लीक होने से दम घुटने की आशंका नेपाल के एक होटल में मंगलवार को 8 भारतीय पर्यटकों के शव मिले।

पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि  इनकी मौत गैस लीक होने के बाद दम घुटने से हुई। सभी पर्यटक केरल के हैं। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि पर्यटकों के शव काठमांडू से तिरुअनंतपुरम लाए जा रहे हैं।

मुरलीधरन ने बताया कि तिरुअनंतपुरम के निवासी रंजीत और प्रवीण के परिवार होटल में मृत पाए गए। दोनों की पत्नियां और 4 बच्चों के शव भी होटल में मिले। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बताया कि दम घुटने की वजह से इनकी मौत हुई।

नेपाल पुलिस ने कहा कि 15 सदस्यीय दल केरल से नेपाल आया था। लौटते वक्त ये लोग एवरेस्ट पैनोरमा रिजॉर्ट में रुके थे।

See also  Corona Crisis: रेल मंत्रालय 13 लाख से अधिक रेलकर्मियों के वेतन और भत्ते पर लगा सकता है रोक.....

एक ही कमरे में रुके थे आठों पर्यटक, खिड़की-दरवाजे बंद थे

मैनेजर के मुताबिक, सभी लोग सोमवार रात 9.30 बजे पोखरा रिजॉर्ट में आए। इन लोगों ने कमरे को गर्म रखने के लिए गैस हीटर ऑन किया था। इन लोगों ने 4 कमरे बुक किए थे। 8 लोग एक ही कमरे में ठहरे थे।

बाकी अन्य कमरों में। जिस रूम में आठों पर्यटक ठहरे थे, उसके सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद थीं। इन लोगों के साथियों ने सभी के अचेत होने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद इन्हें एयरलिफ्ट कर काठमांडू के अस्पताल लाया गया, जहां इन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

कार्बन मोनोआक्साइड से जान जाने का खतरा

खराब गैस हीटर के कारण कमरे में कार्बन मोनोआक्साइड बनती है। बिना किसी रंग और गंध की यह गैस बेहद जहरीली होती है। इससे खून में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है। इससे शरीर के लगभग सभी अंग प्रभावित होने लगते हैं। यही मौत का कारण बन जाती है।

See also  Supreme Court's Warning : अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट की फटकार! जुबान पर लगाम लगाने की दी हिदायत, अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज…

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।