देहरादून। Kedarnath landslide: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रविवार की सुबह भूस्खलन में कई तीर्थ यात्री घायल हुए हैं। मीडिया रिपोट। के मुताबिक़, इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि दो लोग घायल हैं। फिलहाल घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Kedarnath landslide: हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट करते हुए लिखा, “केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से मलबा और भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।

Kedarnath landslide: पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, इस सम्बन्ध में निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हूं। हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

See also  अपना चेहरा चमकाने केंद्र ने प्रिंट-इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ऐड पर 8 साल में खर्च कर दिए 6399 करोड़ रुपए