जशपुर। CG news: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में देर रात हाथी के हमले से घर में साे रहे चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता, पुत्री, चाचा व पड़ोसी युवक शामिल हैं। मामला बगीचा वन परिक्षेत्र का है। बता दें कि जशपुर का बगीचा ​ब्लाक में लंबे समय से हाथी विचरण कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बगीचा के गम्हरिया वार्ड नंबर 9 में शुक्रवार आधी रात 12 बजे अकेले घूम रहे हाथी ने बगीचा में जमकर उत्पात मचाया. वहीं हाथी के हमले से पिता, पुत्री व चाचा की मौत हो गई।

शोरगुल सुनकर बचाने आए पड़ोसी युवक को भी हाथी ने मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर वन अमला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

See also  PM Modi: सरकार बनते ही पहले 100 दिन में कई बड़े फैसले लेंगे पीएम मोदी, नतीजें आने से पहले अफसरों को होमवर्क दे गए थे प्रधानमंत्री