भोपाल। MP News: मध्यप्रदेश विधानसभा में करीब 42 साल के बाद संसदीय सलाहकार की नियुक्ति हुई है। छत्तीसगढ़ विधान सभा के प्रमुख सचिव रहे देवेंद्र वर्मा को कैबिनेट की सहमति के बाद मप्र सरकार का संसदीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। वर्मा ने 12 अगस्त को मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

MP News: देवेंद्र वर्मा विधान सभा की कार्यवाही के बारे में सरकार को सलाह देंगे और संसदीय कामकाज में मदद करेंगे। उन्होंने मीडिया से चर्चा में बताया कि इससे पहले मप्र में 14 साल तक सरकार के संसदीय सलाहकार रहे केके दुबे ने 1982 में अपना कार्यकाल खत्म किया था। उसके बाद से अब तक किसी भी सलाहकार की नियुक्ति नहीं हुई थी।

See also  Corona in Chhattisgarh: रायपुर शहर में तीसरे रोज भी कोई मौत नहीं, दिनों-दिन सुधार, रायगढ़ व जांजगीर-चाम्पा में मरीज़ ज़्यादा