रायपुर। रायपुर के बाद अब नवा रायपुर में डॉक्टरों के संगठन आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। 9 सितंबर को सर्किट हाउस में हुई पहली बैठक में डॉ. पीयू प्रकाश सक्सेना को अध्यक्ष चुना गया। अक्टूबर में कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है। इस बैठक में 150 से अधिक डॉक्टर मौजूद रहे।

नवा रायपुर आईएमए अब रायपुर आईएमए से अलग संगठन रहेगा, जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। रायपुर आईएमए के कुछ पदाधिकारियों पर एक राजनीतिक दल से जुड़े होने के आरोप लगे थे, जबकि नवा रायपुर के नए संगठन में शामिल सीनियर डॉक्टरों के एक अन्य राजनीतिक दल से जुड़े होने या समर्थन करने की बातें भी सामने आ रही हैं।

बैठक में डॉक्टरों और अस्पतालों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए योजना बनाने पर जोर दिया गया। अधिक से अधिक डॉक्टरों को संगठन से जोड़ने के लिए आह्वान किया गया, ताकि नवा रायपुर आईएमए की सदस्यता में वृद्धि हो सके। रायपुर आईएमए के सदस्य भी नवा रायपुर आईएमए से जुड़ सकते हैं।

See also  नकटी गांव में भारी बवाल! 1000 पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचा बुलडोजर, शुरू हुई घर तोड़ने की कार्रवाई, रोती बिलखती महिलाओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी

बैठक में डॉ. पूर्णेदु सक्सेना, डॉ. विमल चोपड़ा, डॉ. अशोक त्रिपाठी, डॉ. गंभीर सिंह, डॉ. कमलेश्वर अग्रवाल, डॉ. अनूप वर्मा, डॉ. कुलदीप सोलंकी, डॉ. केतन शाह, डॉ. अखिलेश दुबे, डॉ. पीयूष भार्गव सहित अन्य कई डॉक्टर मौजूद थे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।