टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ, जब ब्लास्ट फर्नेस नंबर 6 से जहरीली गैस लीक होने के कारण तीन मजदूर बेहोश हो गए। यह हादसा शाम के समय रिपेयरिंग के दौरान हुआ, जब अचानक गैस लीक हो गई और तेजी से फैल गई। मजदूरों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल, गैस रिसाव के कारणों का पता नहीं चल सका है।

मजदूरों की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती

बेहोश हुए मजदूरों की पहचान मोहम्मद मेराज, हरिचरण, और मोहन लाल गुप्ता के रूप में हुई है, जो ठेका मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। लंच के बाद आराम कर रहे इन मजदूरों के आसपास गैस फैलने लगी, जिससे वे बेहोश हो गए। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

हादसे की जांच जारी, प्लांट में मचा हड़कंप

गैस रिसाव की वजह अभी तक अज्ञात है, और घटना की जांच जारी है। इस दुर्घटना से भिलाई स्टील प्लांट में हड़कंप मचा हुआ है।

See also  Property Tax Dispute : नगर निगम ने भिलाई स्टील प्लांट को 228 करोड़ जमा करने का भेजा नोटिस