टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

वृषभ राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। संतान के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। शासन सत्ता का भी सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- मन अशांत रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा।

See also  Horoscope 12 June 2025 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, जानें कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परंतु आत्मसंयत रहें। नौकरी में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यभार भी बढ़ेगा।

सिंह राशि- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परंतु संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

तुला राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु संयत रहें। अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा। परंतु मन में नकारात्मक विचारों से बचें। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी।

See also  Janmashtami 2024 : 26 या 27 अगस्त जानें कब है कृष्ण जन्माष्टमी, दूर कर लें तिथि का कंफ्यूजन

धनु राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन परेशान भी हो सकता है। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व झगड़े से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। बातचीत में संतुलित रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।

कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परंतु स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।

मीन राशि- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।