रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे आरंग के गोड़ी गांव में पंचायत चुनाव कराने गए मतदान दल के कर्मचारियों को ग्रामीणों ने आधी रात तक बंधक बनाए रखा।

मतदान दल के 3 महिलाओं समेत 5 अधिकारी कर्मचारियों को 2 से 3 घंटे तक बंधक बनाया गया था। पुलिस के हस्ताक्षेप के बाद उन्हें छोड़ा गया।

मामला मंदिर हसौद थाना इलाके का है। दरअसल ग्रामीणों ने मतदान दल पर पंचायत चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था, क्योंकि मतदान के कुछ देर बाद से ही मतगणना शुरू हो गया था।

रात में ही चुनाव नतीजे सामने आ गए थे। जिसमें एक प्रत्याशी के हारने के बाद उसके पक्ष के ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मतदान दल के कर्मचारियों को बंधक बना लिया।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारी और अतिरिक्त बल ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को मुक्त कराया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  CG News: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित 4 लोगों की मौत, राहुल ट्रेवल की कार से लौट रहे थे रायपुर

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।