रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के पहले पुलिस महानिदेशक और पीएससी के पहले अध्यक्ष रहे मोहन शुक्ला का आज सुबह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में निधन हो गया। उन्होंने 85 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

भोपाल के भदभदा मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मोहन शुक्ला मध्यप्रदेश कैडर के 1965 बैच के आईपीएस थे। 1 नंवबर 2000 को मोहन शुक्ला को छत्तीसगढ़ राज्य का डीजीपी बनाया गया था। वे 26 मई 2001 को सेवानिवृत्त हो गए थे। पूर्व डीजीपी शुक्ला सेवानिवृत्ति के बाद भोपाल के वैशाली नगर में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

सीएम साय ने दुख जताते हुए X पर लिखा छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम पुलिस महानिदेशक श्री मोहन शुक्ला जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई।

उन्होंने छत्तीसगढ़ पीएससी के प्रथम अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दी।

ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

See also  15 करोड़ के टेंडर के लिए गजब की शर्त, सालाना 300 Cr की टर्नओवर वाली कंपनी ही पात्र, माननीयों के यहां भी दी हो सेवा

ॐ शांति!