रायगढ़। नगरीय निकाय चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी प्रचार तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने बीजेपी महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के समर्थन में प्रचार किया और जनता से वोट देने की अपील की। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियां को बयां किया।

इसके साथ ही चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री का एक अनूठा अंदाज देखने को मिला। वे जीवर्धन चौहान की चाय गुमटी पर पहुंचे और न सिर्फ खुद चाय बनाई, बल्कि अपने हाथों से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी चाय पिलाई। मुख्यमंत्री की इस सादगी और आत्मीयता ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

जानिए कौन है जीवर्धन चौहान

बीजेपी से महापौर के प्रत्याशी बने जीवर्धन चौहान विश्वासगढ़ चर्च रोड पर चाय व पान की दुकान चलाते हैं। साथ ही, जीवर्धन भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करते आ रहे हैं। उन्होंने 1996 में भाजपा में सदस्यता ली थी। इसके बाद 1998 में वार्ड अध्यक्ष बने। साल 2004 में भाजयुमो नगर कार्यकारिणी में रहे। 2005 में भाजयुमो नगर मंत्री बने। भाजयुमो में ही नगर मंत्री, नगर उपाध्यक्ष उसके बाद नगर अध्यक्ष का भी पद संभाला है। इसके अलावा साल 2010 में नगर पालिका निगम में एल्डरमैन बनाए गए थे।

See also  Uttarakhand Election : भाजपा ने प्रत्याशियों पहली लिस्ट की जारी, सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक