रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदान जारी है। इस बीच रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी पत्नी के साथ मौदहापारा के दुर्गा कॉलेज मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कमल खिलाने के लिए हमने मतदान किया है। प्रदेश के सभी नगरीय निकाय में कमल खिल रहा है।

EVM की खराबी को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, मशीन है, यह पहली बार तो नहीं है कि खराब हुई है। कांग्रेस के स्वभाव में EVM पर सवाल उठाना है। जनता ने दिल्ली में BJP को बिठाया है। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार बनाई है। वहीं अब सभी नगरीय निकाय में BJP का महापौर होगा। BJP की स्थानीय सरकार बनेगी।

See also  CG Politics: सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र के इस मंत्रालय में मिली नई जिम्मेदारी, देखें आदेश