कोंडागांव। कोंडागांव जिले में सुरक्षा बलों ने मंगलवार देर शाम एक मुठभेड़ में दो खूंखार नक्सलियों को मार गिराया। यह घटना कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर किलम-बरगुम जंगल में हुई। मुठभेड़ स्थल से AK-47 राइफल, विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद की गई। कोंडागांव पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार ने घटना की पुष्टि की।

माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर कोंडागांव DRG और बस्तर फाइटर्स की टीम ने अभियान शुरू किया था। गोलीबारी में पूर्वी बस्तर के कुख्यात माओवादी कमांडर DVCM हलदर (8 लाख का इनाम) और ACM रामे (5 लाख का इनाम) मारे गए। दोनों पर कुल 13 लाख रुपए का इनाम था।

See also  Anantnag Encounter : मुठभेड़ में कर्नल समेत तीन अधिकारी शहीद