रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को सुशासन तिहार के तहत औचक निरीक्षण पर सक्ति जिले पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर सबसे पहले बंदौरा गांव में उतरा, जहां उनकी एक झलक पाने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद वे सीधे करीगांव पहुंचे, जहां पीपल के पेड़ की छांव में खाट पर बैठकर उन्होंने चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।

मुख्यमंत्री के पहुंचने पर ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से आरती उतारी, हल्दी-चावल का तिलक लगाया और कमल का फूल भेंट कर उनका स्वागत किया। चौपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और कई मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रशासनिक अमला और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री साय का काफिला इसके बाद पाली के मदनपुर पहुंचा, जहां वे आम लोगों की शिकायतें सुनेंगे। मुख्यमंत्री की अचानक उपस्थिति की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मदनपुर पहुंच गई, जबकि अन्य अधिकारी जांजगीर-चांपा की ओर रवाना हुए, जहां मुख्यमंत्री विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे।

See also  DMF में भ्रष्टाचार का मामला पहुंचा हाईकोर्ट : बर्खास्त कर्मचारी की याचिका पर जिला पंचायत के CEO को जारी किया गया नोटिस

करीगांव को मिली सौगातें

करीगांव में चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कई अहम घोषणाएं कीं:

  • गांव में नया पंचायत भवन बनाया जाएगा।
  • हर सप्ताह एक दिन पटवारी कार्यालय गांव में खुलेगा।
  • स्थानीय देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
  • अवैध भूमि कब्जे की शिकायतों की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।