Char Dham Yatra: उत्तरकाशी। चार धाम यात्रा से बड़ी खबर है, जहां यात्रियों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्‍टर क्रैश हो गया है। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि अन्‍य घायल हैं। श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा यह हेलीकॉप्‍टर जंगलों में जा गिरा। हादसे में पायलट की भी मौत हुई है। विमान हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Char Dham Yatra: शुरुआती जानकारी के अनुसार, हेलीकाप्टर से यात्रियों को गंगोत्री धाम की यात्रा पर जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। यह गंगोत्री हाइवे पर गंगनानी के पास जंगलों में जा गिरा।

Char Dham Yatra: इस हेलीकॉप्टर में 7 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इनमें 5 की मौत की खबर है। हेलीकॉप्टर में सवार लोग मुंबई और आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। दुर्घटनाग्रस्‍त हेलीकॉप्‍टर गुजरात की एरो ट्रांस कंपनी का है।

See also  India-Canada visa: ई-वीजा सेवा पर कनाडा को बड़ी राहत, भारत ने लिया बड़ा फैसला