रायपुर। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा के असर ने छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बलरामपुर, सरगुजा, कवर्धा और बेमेतरा में इसका प्रभाव सर्वाधिक दिखेगा।

रायपुर में इसके पहले 25 फरवरी, 2012 को 25.5 अधिकतम तापमान दर्ज हुआ था, जो कि सोमवार को 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसने पिछला रिकार्ड तोड़ दिया। राजधानी रायपुर में आज और कल आसमान पर बादल छाए रहेंगे वहीं बूंदाबांदी के भी आसार है।


बता दें कि उत्तर भारत से चल रही सर्द हवाओं के चलते सरगुजा संभाग एक बार फिर से शीतलहर की चपेट में है। पिछले चार दिनों से तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। बीती रात अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है।

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी 48 घंटे के दौरान उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है।

See also  Transfer : वन विभाग के 6 अधिकारियों का तबादला…देखें आदेश

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।