SUSPENDED

रायपुर। राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी करने वाले ग्राम पंडरीतराई के पटवारी विरेंद्र कुमार झा को निलंबित कर दिया गया है। इस पटवारी पर आरोप है कि उसने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए राजस्व अभिलेखों में अवांछित एवं गैर कानूनी छेड़‌छाड़ कर भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाया है।

दरअसल ग्राम सेवा समिति, रायपुर ने मामले की शिकायत संभाग आयुक्त कार्यालय में की थी। जांच में शिकायत सही निकली। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि पटवारी विरेंद्र कुमार झा का कृत्य छग सिविल सेवा आचरण नियम-1965 के नियम-3 के विरूद्ध है एवं कदाचरण की श्रेणी में आता है।

जांच रिपोर्टं के आधार पर पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उसका मुख्यालय तहसील रायपुर नियत किया गया है। ग्राम पंडरीतराई, तहसील रायपुर का प्रभार बलराम ध्रुव, पटवारी ग्राम कचना को आगामी आदेश पर्यंत तक अस्थायी रूप से सौंपा गया है।

See also  Congress District Presidents : कांग्रेस जिलाध्यक्षों के चुनाव में उम्र और कार्यकाल बने कसौटी, रायपुर में सबसे ज्यादा दावेदार…