जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में 4 महीने 7 दिन की मासूम बच्ची, जिसे रविवार दोपहर अपनी मां के साथ सोते देखा गया था, अचानक गायब हो गई। स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर बच्ची की खोज शुरू की। खोज के दौरान घर के ठीक पीछे बने लगभग 2 फीट गहरे गड्ढे में बच्ची का शव पानी में तैरता पाया गया।

जिसके बाद मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, प्रारंभिक जांच में हत्या और अपहरण की आशंका जताई जा रही है। बच्ची के पिता और परिजन गहरे सदमे में हैं, घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

पुलिस ने अपहरण और हत्या की धाराओं के तहत अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव बरामद होने के बाद तुरंत उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और फोरेंसिक, साइट निरीक्षण के लिए विशेषज्ञों की टीम भी भेजी गई। पूरे गांव में गहरा सन्नाटा और शोक व्याप्त है, लोग स्तब्ध हैं। ग्रामीणों और परिजनों में प्रशासनिक जवाबदेही की मांग तेज हो गई है। दोषियों को तुरंत पकड़कर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

See also  CD Scandal Case : भूपेश बघेल की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने दायर की रिवीजन पिटीशन, डिप्टी सीएम साव बोले…

बहरहाल, 4 माह की मासूम बच्ची की इस निर्मम हत्या ने पूरे धाराशिव गांव को दोषी ठहराया है। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस पर अब तेजी से जांच, तीव्र कार्रवाई और बच्ची के परिजनों को न्याय दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी है।