पेंड्रा। पेंड्रा थाना क्षेत्र के अड़भार गांव में ईट भट्टा संचालक के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कोल माफिया समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोयला सप्लाई की रकम लेन देन के विवाद के चलते आरोपियों ने अपहरण की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के पास से देसी कट्टा और कार जब्त किया गया है।

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के अमलाई निवासी पप्पू नामित ईट भट्टा संचालक है। पेंड्रा के अंडभार में पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। मंगलवार शाम उसके घर आर्टिका कार में सवार होकर 5 लोग आए और पैसे के लेन देन का विवाद करते हुए कार में जबरन बैठा कर ले गए। इस घटना को देखकर मकान मालिक ने पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना दी।

अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मकान मालिक से पूछताछ करने लगी। साथ ही ईट भट्टा संचालक की पत्नी से भी अपहरणकर्ताओं की जानकारी जुटा रही थी। उसी दौरान घर में रखे पप्पू के मोबाइल पर उसके परिचित का फोन आया, जो अपहरणकर्ताओं में शामिल था। फोन करने वाले ने उसकी पत्नी से कहा कि 2 लाख पप्पू ने उधार लिया है।

See also  दुर्ग दरिंदगी केस : जांच के लिए 7 सदस्यीय SIT गठित

जिसके लिए उसे उठाकर लरकेनि धनपुर जंगल की तरफ आए हैं और धमकी देते कहा कि इस घटना की सूचना पुलिस को मत देना। क्योंकि हम लोग इसे छोड़ देंगे।

इस दौरान पुलिस भी उनकी बातों को सुन रही थी। लिहाजा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए लरकेनि के जंगल की तरफ गई और अपहरणकर्ताओं को नाकेबंदी कर उन्हें पुलिस सामने आने को कहा, लेकिन अपहरणकर्ता भागने की फिराक में थे। जंगल से फरार हो रहे पेंड्रा दुर्गा चौक के पास तीन अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया गया।

वहीं कार सवार दो युवक चकमा देकर भागने लगे। इधर गौरेला में नाकेबंदी कर उन्हें भी पकड़ लिया गया।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अनूपपुर निवासी नारायण राठौर से कोयले की रकम 2 लाख को लेकर विवाद है। इसी के चलते अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दीपक सिंह, कपिल सोनी, उमेश राठौर, राजेश राठौर, प्रशांत राठौर, मोहम्मद यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से देशी कट्टा और वारदात में उपयोग की गई अर्टिगा कार भी जब्त किया गया है।

See also  2000 के नोट बंद होने की खबर से सराफा बाजार में बढ़ी हलचल, 70 हजार रुपये प्रति दस ग्राम बिका सोना

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।