स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पकड़ बना ली है। आज मैच का चौथा दिन है। तीसरे दिन जो रुट ने शानदार 150 रनों की पारी खेली। वहीं आज कप्तान बेन स्टोक्स ने भी सहयताक जमाया है। स्टोक्स ने 164 गेंदों में शतक जड़ा है। यह उनके टेस्ट करियर का 14वां शतक है। वह एक टेस्ट मैच में फाइफर लेने वाले और शतक जड़ने वाले दुनिया के पांचवें कप्तान बन गए हैं। इसके आलावा वे इंग्लैंड की ओर से यह कारनामा करने वाले पहले कप्तान बन गए है।
बेन स्टोक्स 141 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने ब्रायडन कार्स के साथ 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाई।


