टीआरपी डेस्क। उत्तरप्रदेश के हंडिया तहसील के बासुपुर गांव निवासी सूरज यादव ने इस बात को सच कर दिखाया है कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती। अपनी मेहनत और अद्वितीय कला के दम पर सूरज इन दिनों अमेरिका में ‘अमेरिका गॉट टैलेंट’ जैसे प्रतिष्ठित मंच पर अपना हुनर बिखेर रहे हैं। सूरज के डांस क्रू बी यूनिक की के अमेरिका गॉट टैलेंट में परफॉर्मेंस के बाद बॉलिवुड अभिनेता अल्लू अर्जुन ने भी बी यूनिक की X पोस्ट के जरिए जमकर तारीफ की है।

https://twitter.com/alluarjun/status/1952264744183677111

आम इंसान के लिए असंभव है ये प्रतिभा

हंडिया तहसील के बासुपुर गांव के सूरज यादव अपने सिर को 90 डिग्री तक बेहद आसानी से घुमा लेते हैं, जो आम इंसान के लिए लगभग असंभव माना जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सूरज की यह अनोखी शारीरिक क्षमता उसमें बचपन से ही है। बिना किसी तकलीफ या दर्द के वह अपना सिर बाईं या दाईं ओर बिल्कुल समकोण (90 डिग्री) तक घुमा सकते हैं। इस अद्भुत कौशल को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट जाती है और अब सूरज सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनते जा रहे हैं।

See also  US-Venezuela Tension: अमेरिका-वेनेजुएला के बीच भी छिड़ सकती है जंग, कई फ्लाइट्स रद्द, FAA का अलर्ट जारी

असाधारण लचीलापन

सूरज बताते हैं, “मैंने कभी इस कला की विशेष ट्रेनिंग नहीं ली। यह प्राकृतिक रूप से ही मेरे लिए संभव रहा। शुरुआत में लोग डरते थे, लेकिन अब लोग इसे देखकर दंग रह जाते हैं।” डॉक्टर्स के अनुसार, यह किसी असाधारण लचीलापन का उदाहरण हो सकता है, लेकिन बिना जांच के कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी।

अंतरराष्ट्रीय नृत्य समूह से जुड़े हैं सूरज

सूरज बी यूनिक क्रू नाम के एक अंतरराष्ट्रीय नृत्य समूह से जुड़े हैं और इसके माध्यम से उन्होंने अमेरिका सहित कई देशों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उनके प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग उनकी प्रतिभा की जमकर सराहना कर रहे हैं। अमेरिका में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके सूरज ने राज्य सरकार से आर्थिक सहायता की अपील की है।