टीआरपी डेस्क। अमेरिका में हाल ही में H.R. 2315 नामक बिल पेश किया गया है, जिसमें Optional Practical Training (OPT) प्रोग्राम को खत्म करने का प्रस्ताव रखा गया है। बिल का उद्देश्य अमेरिकी छात्रों को नौकरियों में प्राथमिकता देना है और विदेशी छात्रों को खासकर भारतीय छात्रों के लिए नौकरी के रास्ते सीमित करना है।

OPT क्या है?

Optional Practical Training (OPT) एक प्रोग्राम है, जो USCIS (U.S. Citizenship and Immigration Services) की ओर से दिया जाता है। इसके तहत अमेरिका में पढ़ाई करने वाले विदेशी छात्र (जैसे भारतीय) अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 1 से 3 साल तक अमेरिका में नौकरी कर सकते हैं। ज्यादातर इसका लाभ इंजीनियरिंग, आईटी और मैनेजमेंट पढ़ने वाले छात्रों को मिलता है।

बिल का मकसद

बिल पेश करने वाले अमेरिकी नेता और संगठन मानते हैं कि OPT विदेशी छात्रों को नौकरी देती है, जिससे अमेरिकी युवाओं की नौकरियों पर इफेक्ट पड़ रहा हैं। इस बिल के पारित होते ही भारतीयों के लिए नौकरी के रास्ते बंद हो जाएंगे और अमेरिकी छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।

See also  Parliament Session LIVE: राज्यसभा में बोले पीएम मोदी- जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना खिलेगा', देखिए वीडियो

क्या बिल पास होगा?

ये बिल फिलहाल पेश किया गया है और अभी तक पास नहीं हुआ है। OPT को पूरी तरह खत्म करना आसान नहीं है, क्योंकि:

  • अमेरिका में लाखों विदेशी छात्र पढ़ाई करते हैं, और उनकी फीस से यूनिवर्सिटी चलते हैं।
  • बड़ी टेक कंपनियां (जैसे Google, Microsoft) OPT छात्रों को नौकरी देती हैं।
  • अगर OPT खत्म हुआ, तो अमेरिका आने वाले विदेशी छात्रों की संख्या में गिरावट आ सकती है।

भारतीय छात्रों पर असर

भारत से हर साल लाखों छात्र अमेरिका पढ़ाई करने जाते हैं। इनमें से ज्यादातर छात्रों की नौकरी OPT के जरिए लगती है। अगर OPT पर बैन लग गया, तो:

  • छात्रों को पढ़ाई पूरी होते ही भारत लौटना पड़ेगा।
  • अमेरिकी टेक कंपनियों को टैलेंट की कमी हो सकती है।
  • भारत से आने वाले छात्रों की संख्या घट सकती है।
  • यूनिवर्सिटी को विदेशी छात्रों से कम फीस और फंडिंग मिलेगी।

SPT (Substantial Presence Test) का फर्क

SPT एक टैक्स नियम है, जो अमेरिका में रहने वाले व्यक्तियों की टैक्स स्थिति तय करता है। F-1 और J-1 छात्रों पर 5 साल तक इसका असर नहीं होता और इसका OPT से कोई संबंध नहीं है।

See also  Digital Life Certificate : पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर! अब किसी भी बैंक में जमा कर सकेंगे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट…

OPT के फायदे

  • विदेशी छात्र पढ़ाई के बाद 1–3 साल नौकरी कर सकते हैं।
  • अमेरिकी कंपनियों को टैलेंट आसानी से मिलेगा।
  • भारतीय छात्रों की संख्या अमेरिका में बनी रहेगी।
  • यूनिवर्सिटी को ज्यादा फीस और फंडिंग मिलेगी।